आगरालीक्स (शरद माहेश्वरी बिजनेस एडिटर).. आगरा के बाजारों की मंदी खत्म होने की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। इस बार नवरात्र और दीपावली पर बंपर बिक्री की उम्मीद है। कार पर दो लाख तक की छूट है, अभी से बुकिंग शुरू हो गई हैं।
हुंडई की गाडियों पर दो लाख तक की छूट
क्रेटा 80 हजार और बड़े सेगमेंट की गाडिय़ों पर दो लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। नवरात्र को लेकर अच्छी बुकिंग हो रही है।
इस बार नवरात्र और दीपावली पर वैन्यू और आई-20 की मांग ज्यादा है। क्रेटा पर 80 हजार तक और आई-20 पर 30 से 45 हजार रुपये तक की छूट है।
मारुति की गाडियों पर एक लाख तक की छूट
मारुति की गाडियों पर एक लाख तक की छूट है। ब्रेजा, आल्टो, डिजायर, स्विफ्ट व वैगनआर की अच्छी बुकिंग हो रही है। कपंनी की ओर से एक लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। ग्राहकों को स्क्रैच कार्ड भी दिए जा रहे हैं। इनमें उपहार सुनिश्चित है।