आगरालीक्स ..आगरा के युवक की कार से यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, कार की चपेट में आने से दो की मौत हो गई है, पुलिस ने कार चला रहे आगरा के युवक को पकड लिया है।
यमुना एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार शाम पांच बजे बलदेव के गांव गढ़सौली (माइल स्टोन-133) के पास गांव गढ़सौली निवासी हरिओम की 13 साल की बेटी पूनम और महेंद्र सिंह की 16 साल की बेटी किरन (कल्लो) बकरी चरा रही थी। दिल्ली से आगरा की तरपफ आ रही कार ने दोनों किशोरियों को चपेट में ले लिया, भीषण हादसे में दोनों किशोरियों की मौत हो गई। स्थानीय लोग आ गए, उन्होंने पुलिस की मदद से कार चालक को पकड लिया, कार चालक ने अपना नाम उदयवीर पुत्र नाथूराम निवासी 100 ए न्यू सुरक्षा बिहार, आगरा बताया है।