आगरालीक्स.. आगरा में वेबसाइट पर लाइक और क्लिक करने पर लाखों की ठगी करने वाली कंपनी के डायरेक्टर अरेस्ट, 3800 करोड के फ्राड में कंपनी फंसी हुई है, आगरा पुलिस ने कंपनी के डायरेक्टर को अरेस्ट किया है।
पे वे सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड ने आनलाइन निवेश के लिए तीन प्लान जारी किए थे। कंपनी की वेबसाइट पर लाइक और क्लिक करने पर पैसे मिलने थे, इसके लिए रुपये जमा कराए गए। कंपनी तीन प्लान जारी किए थे। आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र निवासी यशपाल सिंह ने सिकन्दरा थाने में वर्ष 2017 में ने पे वे सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टरों पर सोशल साइट पर लाइक क्लिक करने के नाम पर 13.80 लाख की ठगी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।
डायरेक्टर किए अरेस्ट
आगरा पुलिस ने कम्पनी के डायरेक्टर गाजियाबाद निवासी वरुण कुमार और नोएडा के सेक्टर 93 बी निवासी अमित सक्सेना को अरेस्ट किया है।