आगरालीक्स.. आगरा में भीषण हादसा, कार आगे चल रहे ट्रक में घुसी, चार की मौके पर मौत, घायल गर्भवती का कराया गया प्रसव, नवजात की भी मौत से कोहराम मचा हुआ है।
आगरा में शनिवार सुबह पीलीपोखर खंदौली पर कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी, भीषण हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग आ गए, उन्होंने कार में फंसे लोगों को बाहर निकला, हादसे में चार की मौत हो गई।
प्रसव कराने ले जा रहे थे आगरा
छानबीन में सामने आया है कि हाथरस के कोतवाली क्षेत्र के गांव बिसावर निवासी रूपेश उर्फ बंटी पुत्र राजू अपनी पत्नी सीमा देवी की डिलीवरी कराने के लिए रात को सादाबाद लाया था, यहां तबीयत बिगडने पर आगरा ले जाने के लिए कह दिया, उसने कार का इंतजाम किया और कार से सुबह चार बजे सादाबाद से आगरा के लिए रवाना हुआ। पीलीपोखर के पास कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी, हादसे के बाद चीख पुकार मच गई, स्थानीय लोग आ गए।
हादसे में चार की मौत
भीषण हादसे में रूपेश, अंकित, विद्या देवी, मीरा देवी की मौत हो गई। गर्भवती सीमा देवी को एसएन में भर्ती कराया गया, बताया जा रहा है कि वहां उसने म्रत नवजात को जन्म दिया है। .