आगरालीक्स.. आगरा के कैंट स्टेशन पर ट्रेन में चढते समय विदेशी पर्यटक का आईफोन लूट लिया, मोबाइल पफोन को लूट कर बदमाश फरार हो गए। जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्पेन निवासी गिल मेट्स कॉल आगरा घूमने आए थे। शनिवार को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से उन्हें उत्कल एक्सप्रेस से हरिद्वार जाना था। सुबह करीब पौने 11 बजे कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर ट्रेन पहुंची। ट्रेन में चढ़ते समय शातिर उनके हाथ से आई फोन छीन कर भाग गए। पर्यटक ने शोर मचाया, लेकिन इसी बीच ट्रेन चल गई। पर्यटक ने टीटी को घटना की जानकारी दी। टीटी ने जीआरपी और आरपीएफ को सूचित किया। आगरा जीआरपी इंस्पेक्टर विजय चक का मीडिया से कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।