आगरालीक्स.. आगरा के हॉस्पिटल में कंपाउंडर के इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की मौत हो गई, परिजनों के हंगामा करने पर स्टाफ भाग खडा हुआ, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नगला मांकरौल निवासी सोनू अपनी पत्नी विमलेश (24) की पत्नी के शरीर में दर्द हो रहा था, उसने गांव में दिखा लिया, ब्लड प्रेशर कम होने पर रोहता स्थित न्यू मयूर हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
10 मिनट बाद मौत
सोनू ने का आरोप है कि मंगलवार सुबह तबीयत बिगडने पर कंपाउंडर ने इंजेक्शन लगा दिया। 10 मिनट बाद मौत हो गई। शव को बाहर निकाल दिया और स्टाफ भाग गया। परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया, पुलिस ने परिजनों को शांत कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स का कहना है कि अस्पतालों की जांच के लिए बुधवार को टीम भेजी जाएगी।