आगरालीक्स.. आगरा में एक असहाय बुजुर्ग महिला के पैर में कीडे पड गए,बुजुर्ग मां को नया जीवन देकर पार्षद, डॉक्टर और समाजसेवियों ने नजीर पेश की है।
आगरा के गुदडी मंसूर खां में एक बजुर्ग महिला खुले में ही रह रहीं थी, उनके पैर में घाव हो गया। उनकी देखरेख करने वाला कोई नहीं था, बुजुर्ग मां दर्द से कराहती थी, उनके पैर में कीडे पड गए। पार्षद राकेश जैन के साथ स्थानीय लोग बुजुर्ग मां की मदद के लिए आगे आए। उन्हें रामलाल आश्रम पहुंचाया गया, इसमें अशोक जैन सीए ने मदद की।
हॉस्पिटल में किया भर्ती
रामलाल आश्रम में बुजुर्ग मां के पैर को सापफ किया गया, इसके बाद सेल्सा, आगरा के अध्यक्ष सर्जन डॉ सुनील शर्मा बुजुर्ग मां की मदद के लिए आगे आए, उन्हें अपने अस्पताल नवदीप हॉस्पिटल में भर्ती कर लिया। अब वह ठीक हैं और रामलाल आश्रम में रह रहीं हैं।