आगरालीक्स ..आगरा में सरेशाम राजा की मंडी में एबीवीपी कार्यकर्ता और दुकानदारों में जमकर लात घूंसे चले, हेलमेट से एक दूसरे की पिटाई की। एबीवीपी का एक कार्यकर्ता घायल हो गया है, दुकानदार के भी चोट आई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
आगरा में शुक्रवार शाम को एबीवीपी के कार्यकर्ता अपनी बाइक से जा रहे थे, सामने से स्कूटर से आ रहे युवक से बाइक भिड गई, इसे लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि राजा की मंडी में फड लगाने वाले एकजुट हो गए और एक एबीवीपी कार्यकर्ता को पकड लिया, उनकी पिटाई लगा दी। कुछ ही देर में साथी कार्यकर्ता और छात्र आ गए, इसके बाद जमकर लात घूसे और हेलमेट चले। एक कार्यकर्ता के चोट आ गई।
बाजार में मची अफरा तफरी
सरेशाम राजा की मंडी के व्यस्त बाजार में मारपीट से अफरा तफरी मच गई, करीब 30 मिनट तक हंगामा होता रहा। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ, इस मामले में दोनों पक्षों द्वारा तहरीर दी जा रही है।
मारपीट का एबीवीपी से लेना देना नहीं
इस मामले में एबीवीपी के प्रदेश संगठन मंत्री जयकरन ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि राजा की मंडी बाजार में हुए विवाद में एबीवीपी का कोई लेना देना नहीं है।

फाइल फोटो