आगरालीक्स.. आगरा में दिल्ली के दो युवकों की बिजली के खंभे से बांधकर पिटाई लगाई, बाल काट दिया, तीन को पुलिस ने अरेस्ट कर जेल भेज दिया है।
आगरा के मलपुरा में पुलिस को सोमवार को सूचना मिली की दो युवकों को बिजली के खंभे से बांधकर पिटाई की जा रही है, पुलिस ने पहुंचकर युवकों को मुक्त कराया। एक युवक के सिर के बाल भी काट दिए थे।
दिल्ली से आए थे युवक, पत्नी पर गलत नजर रखने का आरोप
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि मलपुरा निवासी इंद्रजीत ने दिल्ली निवासी अनिल कुमार और अमन को बुलाया था, वह उन्हें घर लेकर गया। वहां कहासुनी के बाद सिर के बाल काट दिया, इंद्रजीत ने अपने पिता गंगाराम और भाई श्याम के साथ मिलकर अनिल कुमार और अमन को बिजली के खंभे से बांधकर पिटाई लगाई। इंद्रजीत का आरोप है कि उनकी पत्नी पर इनकी गलत नजर थी, इसलिए दोनों युवकों की पिटाई लगाई।
तीन को भेजा जेल
एसपी रूरल पश्चिमी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अनिल और अमन को मुक्त करा दिया था। इस मामले में इंद्रजीत, गंगाराम और श्याम को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है।