आगरालीक्स.. आगरा की एक कॉलोनी में चोरों ने इंजीनियर के घर पर छाबा बोला, ज्वैलरी, कैश के साथ एलईडी बल्ब भी चोरी कर ले गए। पुलिस छानबीन में जुटी है।
आगरा के सदर क्षेत्र स्थित न्यू सुरक्षा विहार कॉलोनी में विद्युत विभाग में जूनियर इंजीनियर प्रदीप कुमार परिवार के साथ रहते हैं, वे एटा में अपनी ससुराल में आए थे, सोमवार रात को छत से होकर चोर घर में घुस गए। कमरे और अलमारी का लॉक तोडकर चोरी की, चोर कैश और ज्वैलरी के साथ एलईडी बल्ब भी चोरी कर ले गए। पुलिस जांच में जुटी है।