आगरालीक्स …आगरा के बीबीए के छात्र की सडक हादसे में मौत हो गई। हादसा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर हुआ। कार खडे ट्रक में जा घुसी, हादसे में दो घायल हुए है।
आगरा के अंश गुप्ता पुत्र बृजेश गुप्ता निवासी कौशलपुर नोएडा से बीबीए कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शनिवार सुबह बिजनौर निवासी शिखर, तूलिका और अंश नोएडा से कार से सोनीपत जा रहे थे। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर उनकी कार खडे ट्रक में जा घुसी। हादसे में अंश की मौत हो गई। शिखर और तूलिका घायल हो गए हैं। इनका इलाज चल रहा है। शिखर कुमार सिंह पुत्र अजयवीर सिंह और तूलिका पुत्री अरविंद उर्फ झिल्लू दोनों घायल हो गए। शिखर नगीना रोड स्थित दुर्गा विहार कॉलोनी का निवासी है, उसके पिता अजयवीर सिंह केएम इंटर कॉलेज में अंग्रेजी के प्रवक्ता हैं।
कारोबारी का इकलौता बेटा था अंश
अंश के पिता ब्रजेश गुप्ता का शाह मार्केट में मोबाइल का काम है, वह सेंट कॉनरेड से पढाई की है, इसके बाद नोएडा में बीबीए प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था। अंश इकलौता बेटा था।