आगरालीक्स.. आगरा में एक युवती का शव तालाब के पास मिला है, सुबह युवती फ्रेश होने के लिए घर से गई थी, कुछ देर बाद ही तालाब के पास युवती का शव मिला है, पुलिस जांच में जुटी है।
आगरा के खेरागढ क्षेत्र में शनिवार सुबह युवती अपने घर से पफ्रेश होने के लिए खेत पर गई थी, उसके वापस ना आने पर परिजनों ने तलाश की, युवती का शव एक तालाब के पास मिला है। युवती की गर्दन पर धारदार हथियार का निशान है, पुलिस जांच में जुटी है।