आगरालीक्स.. आगरा में दिनदहाड़े कार पर ताबडतोड गोली चलाई, कार सवार जीडी चाहर बाल बाल बच गए।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के न्यू आगरा की इंजीनियरिंग कॉलोनी निवासी जीडी चाहर मूल रूप से गांव टीकरी फतेहपुर सीकरी के रहने वाले हैं। आरोप है कि शनिवार सुबह 11 बजे जीडी चाहर कार से घर से निकले थे, रास्ते में बाइक सवारों ने हमला बोल दिया। दो गोलियां कार पर लगी हैं। फायरिंग होने पर उन्होंने अपनी कार दूसरी दिशा में घुमा दी और थाना न्यू आगरा पहुंच गए।
सीसीटीवी में कैद
पुलिस ने जीडी चाहर की तहरीर पर 2 लोगों के खिलाफ नामजद और 5-6 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया करवाया है। सीसीटीवी में भी बाइक सवार हमलावर दिखाई दे रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जीडी चाहर ने बताया कि करीब 2 साल पहले थाना न्यू आगरा में उन्होंने एक मुकदमा दर्ज करवाया था, जिसमें वह खुद वादी थे। उसी की रंजिश के चलते आज उन पर हमला किया गया है।