आगरालीक्स …आगरा में बेटे ने अपने बुजुर्ग पिता और मां की हत्या कर दी, उसने अपने दोनों बेटों के साथ पिता और मां पर कुल्हाडी से ताबडतोड वार किए, पुलिस छानबीन में जुटी है।
आगरा के बाह के पुरा जसोल गांव निवासी डालचंद्र पुरवंशी (70), पत्नी रामकली (68) के दो बेटे हैं, उनका बडे बेटे राम शंकर पुरवंशी से दुकान को लेकर विवाद चल रहा था, वह अपने बडे बेटे से दुकान खाली कराना चाह रहे थे। मामला बढने पर शनिवार सुबह राम शंकर ने दुकान खाली कर दी, वह दोपहर में अपने बेटे अमित और अजीत के साथ कुल्हाड़ी, लाठी-डंडे लेकर पहुंचा, डालचंद पर ताबडतोड वार किए। कुल्हाडी से सिर काट दिया, उसकी मां बचाने आई तो उस पर भी हमला किया। डालचंद की मौके पर ही मौत हो गई, स्थानीय लोगों के आने पर राम शंकर अपने बेटों के साथ भीहड में भाग गया। मां राम कली की भी रात को मौत हो गई। डालचंद के छोटे बेटे कुलवीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने राम शंकर और उसके पुत्रों अमित, अजीत के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।