मथुरालीक्स...मथुरा की संस्कार सिटी सोसाइटी की 14वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग की मौत. दिल्ली के रहने वाले थे. मन की शांति के लिए आए थे वृंदावन
मथुरा की संस्कार सिटी सोसाइटी की 14वीं मंजिल से कूदकर एक बुजुर्ग ने अपनी जान दे दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. बुजुर्ग दिल्ली के रहने वाले थे और डिप्रेशन से जूझ रहे थे. वे मन की शांति के लिए वृंदावन आए थे. प्रारंभिक जांच पड़ताल मे भी डिप्रेशन सामने आया है और उनका इलाज भी चल रहा था.
दिलशान गार्डन दिल्ली के रहने वाले 68 वर्षीय अशोक कपूर पिछले कुछ समय से मथुरा की संस्कार सिटी सोसाइटी में रह रहे थे. वह यहां पत्नी के साथ किराए पर रह रहे थे. परिजनों ने बताया कि अशोक कपूर पिछले कई महीनों से डिप्रेशन का शिकार थे और मन की शांति के ही वृंदावन आए थे लेकिन रविवार सुबह वह बिना किसी को बताए घर से निकल गए और 14वीं मंजिल पर पहुंचकर छलांग लगा दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.