आगरालीक्स.. आगरा में ताज के साए में स्काई डायनिंग का मजा लीजिए। 150 फीट की हाईट पर पहुंचने के बाद ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर दिया जाएगा। एक घंटे तक हवा में रहकर स्काई डाइनिंग का आनंद ले सकेंगे। स्काई डायनिंग की सुविधा कलाक्रति में शुरू की जा रही है।
आगरा के कलाक्रति में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कई तरह के प्रयोग किए गए हैं। यहां अब बडे शहरों की तर्ज पर स्काई डायनिंग शुरू किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कलाक्रति में सुबह सात से रात 11 बजे तक स्काई डायनिंग का पर्यटक आनंद ले सकेंगे। हाइड्रोलिक वाहन से लोगों को 150 फीट तक ले जाया जाएगा, इसमें एक से दो मिनट का समय लगेगा। स्काई डायनिंग के लिए एनओसी ले ली गई है।
1200 से 6500 रुपये की टिकट
स्काई डायनिंग के लिए तीन तरह की टिकट होंगी। टिकट के हिसाब से ही स्नैक्स, लंच और डिनर दिया जाएगा।
1199 रुपये स्नैक दिए जाएंगे
3500 रुपये ब्रेक फास्ट
6500 ब्रेक फास्ट लंच और डिनर
एक बार में 24 लोग, 10 करोड का बीमा
स्काई डायनिंग में एक बार में 24 लोग 150 फीट की हाइट तक जा सकेंगे। इसके लिए 10 करोड का बीमा किया गया है। सुरक्षा की इंतजाम किए गए हैं।
इंटरनेट फोटो