आगरालीक्स ..आगरा विकास मंच अध्यक्ष अशोक जैन सीए का निधन हो गया है, वे बीमार चल रहे थे। जयपुर हाउस स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली, मंगलवार दोपहर 2 बजे शवयात्रा श्मशान घाट के लिए जाएगी।
आगरा के अशोक जैन सीए, निवासी जयपुर हाउस सीए होने के साथ ही जूता कारोबारी थे। वे कई समाजसेवी संगठन से जुडे हुए थे। केनरा बैंक और इलाहाबाद बैंक में निदेशक भी रह चुके थे। हार्ट मिशन के तहत मरीजों का आपरेशन कराने के साथ रामलाल व्रदृधाश्रम के संरक्षक भी थे।
घर पर हुआ निधन
अशोक जैन सीए बीमार चल रहे थे, जयपुर हाउस स्थित आवास पर रात एक बजे उनका निधन हो गया, इस खबर के बाद तमाम लोग उनके घर पहुंच गए।
मेदांता में कराया था आपरेशन
बताया जा रहा है कि आगरा विकास मंच के अध्यक्ष अशोक जैन सीए ने दो सप्ताह पहले मेदांता मेडिसिटी, गुरुग्राम में पैर की नस में ब्लॉकेज होने पर आपरेशन कराया था। आपरेशन के बाद वे ठीक होकर घर आ गए थे, सोमवार रात को परिवार के साथ खाना खाया, रात 12 30 बजे घबराहट होने लगी और एक बजे निधन हो गया।