आगरालीक्स ..आगरा में खनन माफिया को बचाने के लिए रिश्वत मांगने का आडियो वायरल होने पर एसएसपी बबलू कुमार ने इंस्पेक्टर किया निलंबित। विभागीय जांच भी कराई जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा में खनन माफिया कैलाश, दयाशंकर, लोकेश और सत्तो ने पुलिस टीम पर ट्रैक्टर चढाने की कोशिश की थी, इस मामले में चारों के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में थाना अछनेरा में मुकदमा दर्ज हुआ था। रविवार को इंस्पेक्टर अछनेरा संजीव तोमर का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें इंस्पेक्टर खनन माफियालोकेश के रिश्तेदार से 50 हजार रुपये लेकर बिना मारपीट के जेल भेजने की बात कह रहे हैं। 15 मिनट 14 सेकंड का आडियो वायरल होने पर जांच कराई गई।
इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर निलंबित
इस मामले में जांच की गई, ऑडियो में इंस्पेक्टर से बात करते सुने जा रहे आरोपित के रिश्तेदार और इंस्पेक्टर के बयान लिए। ऑडियो वायरल करने का आरोप इंस्पेक्टर ने अपने बयान में एसआइ मनवीर सिंह पर लगाया। एसएसपी बबलू कुमार ने सीओ की रिपोर्ट के बाद इंस्पेक्टर अछनेरा संजीव तोमर और सब इंस्पेक्टर मनवीर सिंह को निलंबित कर दिया। दोनों की विभागीय जांच भी शुरू करा दी है।