आगरालीक्स.. आगरा के बडे कारोबारी मनोहर लाल दौलत राम गजक वाले का लापता बेटा बेटा ऋषभ गर्ग मिल गया है, वह गुवाहटी चला गया था। ऋषभ गर्ग ने अपने पिता को फोन कर बताया कि वह गुवाहटी में है और वहां से आ रहा था, उन्होंने पुलिस को सूचना दी है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के मनोहरलाल दौलत राम गजक वाले परिवार से दौलत राम के बेटे ऋषभ गर्ग 30 शुक्रवार को मंदिर गए थे। इसके बाद कोई पता नहीं चला, पूछताछ और वाटस एप चैट से पता चला था कि ऋषभ गर्ग ने चांदी का काम शुरू किया था, इसमें कर्ज हो गया था। इससे वह परेशान था।
चला गया था गुवाहटी
सीओ छत्ता उदयराज सिंह ने बताया कि ऋषभ के सकुशल होने के प्रमाण मिले हैं। उसके पिता ने बताया कि बेटा मंगलवार तक आ जाएगा। आते ही पुलिस को सूचित करेंगे। बेटे ने फोन पर बताया कि परेशान था। इसलिए गुवाहाटी आ गया था।