आगरालीक्स.. आगरा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे में 16 की मौत हो गई, 30 लोग घायल हैं। बुधवार रात को एक्सप्रेस वे पर स्लीपर बस आगे खडे ट्रोला में जा घुसी, भीषण हादसे के बाद लोग बस में फंस गए उन्हें बमुश्किल बाहर निकाला जा सका। हादसे में 16 की मौत हुई है।
दिल्ली से बिहार के लिए बुधवार सुबह स्लीपर बस निकली, बताया जा रहा है कि बस यात्रियों से भरी हुई थी। यमुना एक्सप्रेस होते हुए बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पर पहुंची। आगरा रीजन के फीरोजाबाद क्षेत्र के भदाव गांव के पास स्लीपर बस आगे खडे ट्रोला में जा घुसी, हादसा इतना जबरदस्त था कि बस का आगे का हिस्सा ट्रोला के अंदर घुस गया और यात्री बस में फंस गए। चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग आ गए और घायलों को बाहर निकालने के लिए राहत कार्य शुरू कर दिया।
हादसे में 16 की मौत, 30 घायल
बस के आगे के हिस्से में यात्री फंसे हुए थे, उन्हें बाहर निकाला गया, सैफई में भर्ती कराया गया। हादसे में 16 यात्रियों की मौत हो गई, 30 यात्री घायल हैं। ये सभी दिल्ली, बिहार, फीरोजाबाद और देवरिया के बताए जा रहे हैं। अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। मौके पर एडीजी अजय आनंद, आईजी रेंज ए सतीश गणेश पहुंच गए।