आगरालीक्स.. आगरा आ रही स्लीपर बस लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आगे चल रहे ट्रोला में जा घुसी, तीन की मौत, बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग मदद के लिए आ गए।
बुधवार रात को आगरा लखनऊ एक्सप्रेस से आगरा के लिए स्लीपर बस आ रही थी, रात को फीरोजाबाद क्षेत्र में स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी, हादसे में तीन की मौत हो गई। घायलों को बाहर निकलने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।