आगरालीक्स.. आगरा में बात करते हुए जा रहे लोगों का मोबाइल लूटने वाला गैंग पकडा, अपाचे बाइक से चलने वाला गैंग मोबाइल पर बात करते जा रहे लोगों को शिकार बनाता था। मोबाइल छीन कर बाइसर्क गैंग फरार हो जाता है। पुलिस ने 10 मोबाइल जब्त किए हैं, इनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जा रही है।
आगरा के ताजगंज में 13 फरवरी को डीम का नगला, ताजगंज निवासी हितेंद्र सिंह ड्यूटी खत्म कर घर जा रहे थे। कलाकृति के पास बाइक सवार तीन युवकों ने मोबाइल छीन लिया। शु्क्रवार को पुलिस ने बताया कि मोबाइल लूटने वाला गैंग अपाचे बाइक से चलता था। मोबाइल पर बात करते हुए पैदल, बाइक और स्कूटी से जा रहे लोगों के बगल में पहुंचकर अपाचे बाइक पर पीछे बैठा बदमाश मोबाइल छीन लेता था। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही बाइक से गैंग पफरार हो जाता था, ये खेरा राठौर में मोबाइल बेच देते थे, पुलिस ने चोरी का मोबाइल खरीदने वाले को भी अरेस्ट कर लिया है।
मोबाइल चोर
पुलिस के मुताबिक मोबाइल फोन लुटेरों के नाम कलुआ निवासी राजाखेड़ा, धौलपुर, योगेश निवासी पिनाहट, अजीत उर्फ झिंगुर निवासी ताजगंज बताए गए हैं।