आगरालीक्स ..स्मार्ट सिटी आगरा में लोगों के साथ मजाक, मुफ्त में बांटे डस्टबिन, अब हाउस टैक्स में वसूले जाएंगे 480 रुपये।
आगरा में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के तहत नगर निगम ने करीब तीन लाख डस्टबिन बांटने हैं। हर घर के लिए लाल, हरा और नीले डस्टबिन दिए जा रहे हैं। इनमें से एक डस्टबिन में गीला, दूसरे में सूखा व तीसरे में खतरनाक श्रेणी का कूड़ा रखा जाएगा। पहले डस्टबिन मुफ्त बांटने को कहा था। इसके लिए हाउस टैक्स की वर्तमान जमा की रसीद दिखानी थी।
लिए जाएंगे 480 रुपये
नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने कर निर्धारण अधिकारी को लिखा है कि जिन घरों में डस्टबिन दिए जा रहे हैं, उनका ब्योरा तैयार किया जाए। उन घरों के हाउस टैक्स में डस्टबिंस की कीमत 480 रुपये जोड़कर अगले वर्ष बिल भेजा जाए।
पार्षदों में आक्रोश
नगर निगम के पार्षदों का कहना है कि पहले कहा था कि मुफ्त डस्टबिन दिए जाएंगे। घरों का टैक्स महज 250 रुपये 500 रुपये के बीच है। ऐसे में वह 480 रुपये का डस्टबिन क्यों लेगा।