आगरालीक्स.. आगरा के कारोबारी भाई और उनके चार अन्य परिजनों में कोरोना वायरस मिला है, कोरोना वायरस की पुष्टि के लिए सैंपल पुणे भेजे गए हैं, ये सभी इटली घूमने गए थे, वहां से लौटने के बाद जांच में कोरोना वायरस मिला है।
आगरा के कारोबारी दो भाई अपने परिजन और दिल्ली निवासी रिश्तेदार के साथ इटली घूमने गए थे, वहां से 25 फरवरी को लौट कर आए हैं। उनके साथ दिल्ली से गए रिश्तेदार को परेशानी होने पर जांच कराई, दिल्ली में 2 मार्च को रिश्तेदार में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।दिल्ली से साथ गए रिश्तेदार में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद आगरा निवासी कारोबारी भाई अपने परजिनों के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए। उनके साथ पांच बच्चे सहित 13 परिजन थे, जिला अस्पताल में सभी के सैंपल लिए गए। इसमें से दो को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।
छह में मिला कोरोना वायरस, पुणे भेजे गए सैंपल
एएनआई ने टवीट किया है कि आगरा से जो सैंपल भेजे गए थे, उसमें से छह में कोरोना वायरस मिला है, इसके बाद एएनआई ने एक और टवीट किया है। इसमें कहा गया है कि इसमें कहा गया है कि इन सभी छह लोगों के सैंपल जांच को नेशनल इंस्टीटयूट आफ वायरोलॉजी पुणे कन्फर्मेट्री जांच के लिए भेजे गए हैं।