आगरालीक्स.. आगरा में जूता कारोबारी सगे भाई, उनकी पत्नी और दो बच्चों में कोरोना वायरस के लक्षण मिलने के बाद दो स्कूल में बुधवार को छुटटी रही, शहर के स्कूलों में सर्दी जुकाम से पीडित बच्चों को ना आने के लिए कहा गया है। एहतियातन लोग मास्क लगा रहे हैं।
आगरा में जूता कारोबारी सगे भाई अपनी पत्नी, बच्चों और दिल्ली के रिश्तेदार के साथ ईटली गए थे, वहां से 25 फरवरी को लौट कर आए। दिल्ली में रह रहे रिश्तेदार में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद आगरा के जूता कारोबारी भाई, उनकी पत्नी और बच्चों सहित 13 के सैंपल केजीएमयू लखनउ भेजे गए, वहां कोरोना वायरस के लक्षण मिले हैं, जूता कारोबारी भाईयों उनकी पत्नी और दोनों बच्चों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है।
दो स्कूलों में छुटटी, स्कूलों के लिए एडवाइजरी
कोरोना वायरस के छह संदिग्ध मरीज मिलने के बाद आगरा के दो स्कूलों में बुधवार को छुटटी कर दी गई, छात्रों की परीक्षा भी टाल दी है। शहर के अन्य स्कूलों में एडवाइजरी जारी की है, सर्दी जुकाम और बुखार से पीडित बच्चों को स्कूल ना जाने के लिए कहा गया है, हाथों को छोने और सेनेटाइजर साथ रखने के लिए कहा गया है।
डीएम प्रभु एन सिंह ने की अपील
कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज मिलने के बाद डीएम प्रभु एन सिंह ने अपील की है, कहा है कि भीडभाड वाले इलाकों में ना जाएं, हाथ ना मिलाएं, नमस्ते करें और सर्दी जुकाम और बुखार होने पर डॉक्टर को दिखा लें।