आगरालीक्स.. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना को महामारी घोषित कर दिया है, आगरा में कोरोना के सात केस आ चुके हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन एक एक केस और इसकी रोकथाम पर नजर रख रहा है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के डीजी ने मीडिया ब्रीफ में कहा कि पहले केस वुहान, चीन में आने के बाद दुनिया भर के 114 देशों में 1 18 लाख मरीज आ चुके हैं और 4,291 की मौत हो चुकी है, इसमें से 65 केस भारत के हैं।
आगरा में सात केस
आगरा में इटली से 25 फरवरी को लौट कर आए जूता कारोबारी सगे भाई, एक महिला और दो बच्चों में तीन मार्च को कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद दिल्ली में इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल मे जूता कारोबारी के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। जूता कारोबारी की फैक्ट्री में अधिकारी में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी।अभी तक आगरा के 7 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है और करीब 245 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इसके लिए आगरा में आइसोलेशन वार्ड भी बनाए गए हैं।
यहां करें संपर्क
सीएमओ 9582222392
जिला अस्पताल एसआईसी 9837091177
एसएन प्राचार्य 9412202998
लाइसेंस निरस्त कर मुकदमा होगा दर्ज
डीएम प्रभु एन सिंह ने निर्देश दिए हैं कि जो भी मास्क को ब्लैक करे और अधिक रेट में बेचे उसका लाइसेंस निरस्त कर मुकदमा दर्ज कराया जाए।
इस नंबर पर दे सकते हैं सूचना
औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा 9412733083