आगरालीक्स.. आगरा में अब बैंक के डेबिट यानी एटीएम और क्रेडिट कार्ड को आन आफ किया जा सकेगा। साथ ही लेनदेन की सीमा में भी बदलाव कर सकेंगे। रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने निर्देश जारी किए हैं। अगले हफ्ते से सभी बैंकों को ये सुविधा अपने ग्राहकों को देना होगी।
ग्राहकों को यह सुविधा बैंक के मोबाइल ऐप, इंटरनेट बैंकिंग या एटीएम से सुविधा मिलेगी। बैंकों को अब अपने ग्राहकों को प्वाइंट आफ सेल्स, एटीएम, ऑनलाइन लेनदेन और कॉन्टेक्टलेस लेनदेन की सीमा में घरेलू और विदेशी दोनों में ही बदलाव की सुविधा देनी होगी। इसके साथ ही बैंकों को कार्ड को स्विच ऑफ और स्विच ऑन करने की भी सुविधा देनी होगी।
आपने क्रेडिट और डेबिट कार्ड से 16 मार्च तक ऑनलाइन या कॉन्टैक्टलेस ट्रांजैक्शन नहीं किया तो यह सुविधा बंद हो जाएगी। इस सुविधा को जारी रखने के लिए जरूरी है कि आप अपने डेबिट और क्रेडिट कार्ड से 16 मार्च से पहले कम से कम एक बार ऑनलाइन और कॉन्टैक्टलेस ट्रांजैक्शन कर लें। अन्य सेवाओं के लिए आपका कार्ड चालू रहेगा। नए नियम 16 मार्च से नए कार्डों के लिए भी लागू होंगे।