आगरालीक्स ..कोरोना से भारत में पहली मौत रिपोर्ट की गई है, आगरा में कोरोना संदिग्ध महिला के सैंपल लिए गए हैं, उनके पति में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है, गुरुवार को आगरा से 12 सैंपल अलीगढ जांच के लिए भेजे गए।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त ने गुरुवार को बताया कि कलबुर्गी में मंगलवार को हुई 76 वर्षीय व्यक्ति की मौत कोरोनावायरस से संक्रमित होने के कारण ही हुई थी। उनकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी।
बेंगलुरू से आगरा आई युवती सहित 12 के सैंपल लिए
आगरा में होली पर बेंगलुरु से रेलवे कॉलोनी में रहने वाली युवती अपने मायके आई हुई है, उनके पति में बेंगलुरू में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद जिला अस्पताल में सैंपल लिए गए, इसके साथ ही 11 अन्य के सैंपल लिए गए हैं, इन्हें जांच के लिए एएमयू अलीगढ भेजा गया है।
80 अमेरिकी पर्यटकों की थर्मल स्क्रीनिंग
.कोरोना को महामारी घोषित किए जाने के बाद आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर स्पेशल चार्टर प्लेन से 80 अमेरिकी पर्यटकों के पहुंचते ही टीम सक्रिय हो गई। एयरपोर्ट पर ही पर्यटकों की थर्मल गन से स्क्रीनिंग की गई, इनमें से किसी में भी बुखार नहीं मिला है, पूछताछ में भी किसी ने सर्दी जुकाम होने की जानकारी नहीं दी है। थर्मल स्क्रीनिंग होने के बाद पर्यटकों को ताजमहल का दीदार करने की अनुमति दे दी गई।
आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर गुरुवार को नॉन शिडयूल चार्टन प्लेन काठमांडू नेपाल से पहुंचा। इसमें 80 अमेरिकी पर्यटक थे, खेरिया एयरपोर्ट पर डॉक्टरों की दो टीमों ने अमेरिकी टूरिस्टों की थर्मल स्क्रीनिंग की। थर्मल गन से चेक किया गया उन्हें बुखार तो नहीं है, टूरिस्ट से पूछा कि सर्दी जुकाम और बुखार तो नहीं हुआ है।
आगरा में सात केस
आगरा में इटली से 25 फरवरी को लौट कर आए जूता कारोबारी सगे भाई, एक महिला और दो बच्चों में तीन मार्च को कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद दिल्ली में इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल मे जूता कारोबारी के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। जूता कारोबारी की फैक्ट्री में अधिकारी में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी।अभी तक आगरा के 7 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है और करीब 245 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इसके लिए आगरा में आइसोलेशन वार्ड भी बनाए गए हैं।
यहां करें संपर्क
सीएमओ 9582222392
जिला अस्पताल एसआईसी 9837091177
एसएन प्राचार्य 9412202998
लाइसेंस निरस्त कर मुकदमा होगा दर्ज
डीएम प्रभु एन सिंह ने निर्देश दिए हैं कि जो भी मास्क को ब्लैक करे और अधिक रेट में बेचे उसका लाइसेंस निरस्त कर मुकदमा दर्ज कराया जाए।
इस नंबर पर दे सकते हैं सूचना
औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा 9412733083