आगरालीक्स ..आगरा के एमजी रोड पर सडक पर वाहन खडे करने पर शोरूम संचालकों को नोटिस दिए गए हैं, बच्चूमल,विनायम मॉल सहित छह को एडीए ने नोटिस दिए हैं।
एमजी रोड एमजी रोड पर भगवान टॉकीज से लेकर प्रतापपुरा चौराहे तक दोनों ओर व्यावसायिक निर्माण हो रहे हैं। लेकिन पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। इससे जाम लगता है। आगरा विकास प्राधिकरण ने एमजी रोड के छह शोरूम संचालकों को नोटिस जारी करके पार्किंग की व्यवस्था करने को कहा है। उनसे 10 दिन के अंदर के जवाब तलब किया गया है।
इन्हें दिए नोटिस
- दीपक शू 2.विनायक मॉल 3.बच्चूमल 4.माडल शॉप 5.ग्लोरी प्लाजा 6.लुई फिलिप