आगरालीक्स ..आगरा के आंबेडकर विवि की परीक्षा के लिए बनाए गए नोडल केंद्र से पेपर गायब होने पर प्रभारी और कंप्यूटर आपरेटर पर मुकदमा, 14 और 16 मार्च की परीक्षा स्थगित कर दी गई है।
आगरा के आंबेडकर विवि की आगरा के साथ ही मथुरा, फीरोजाबाद, अलीगढ, हाथरस, एटा, कासगंज, मैनपुरी के कॉलेजों में परीक्षा चल रही है, 400 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों में पेपर और कॉपी पहुंचाने के लिए 45 नोडल केंद्र बनाए गए हैं, विवि प्रशासन को सूचना मिली थी कि चौधरी वीरी सिंह डिग्री कॉलेज, टूंडला नोडल केंद्र से पेपर लीक किए गए हैं, इस सूचना पर विवि की टीम ने छापा मारा ।
नोडल केंद्र पर पेपर मिले कम, मुकदमा दर्ज
विवि की टीम को नोडल केंद्र पर पेपर कम मिले हैं, ओएमआर सीट की संख्या भी कम थी, इसके बाद दिन भर विवि में बैठक चली, शाम को परीक्षा नियंत्रक डॉ राजीव कुमार ने टूंडला में तहरीर दी, चौधरी वीरी सिंह डिग्री कॉलेज के नोडल प्रभारी प्राचार्य डॉ बहादुर सिंह, बाबू वीरेंद्र पाल, कंप्यूटर ऑपरेटर मुहम्मद इमरान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।