आगरालीक्स ..आगरा में सुबह से बादल छाए हुए हैं, मौसम लगातार बदल रहा है, पढे कैसा रहेगा इस सप्ताह मौसम का मिजाज।
आगरा में शनिवार को बारिश के साथ ओले पडे, रविवार सुबह धूप निकलने के बाद बादल छा गए। तेज हवा चलती रही, सोमवार सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार सुबह कोहरा छा सकता है और दिन में बादल छाए रहने की आशंका है। 17 मार्च को भी कोहरा छाने के साथ बादल छाए रहने की आशंका है।
बादलों की गडगडाहट के साथ 19 और 20 मार्च को बारिश
मौसम विभाग का अनुमान है कि 19 और 20 मार्च को बादलों की गडगडाहट के साथ बारिश हो सकती है, इससे तापमान में कमी आएगी और ठंडी हवा चलेगी, 21 मार्च को बादल छाए रहने की आशंका है।
आईएमडी का अनुमान
16-Mar 13.0 27.0 Fog/mist in the morning and partly cloudy sky later
17-Mar 14.0 28.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
18-Mar 15.0 29.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
19-Mar 16.0 30.0 Partly cloudy sky with possibility of development of thunder lightning
20-Mar 18.0 30.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm
21-Mar 18.0 31.0 Partly cloudy sky