आगरालीक्स.. आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर दौडती स्लीपर बस डिवाइडर से टकराने के बाद नीचे गिरने वाली थी, चीख पुकार मच गई, रैलिंग से बस गिरने से बच गई। हादसे में कई यात्री घायल हो गए हैं।
यमुना एक्सप्रेस वे पर गुरुवार सुबह बस एमपी 07 पी 4025 मुरैना से सवारियां लेकर आगरा की तरफ से दिल्ली जा रही थी। बस में 50 यात्री सवार थे, थाना मांट क्षेत्र में माइल स्टोन 97 के समीप गुरुवार सुबह बस डिवाइडर के ऊपर चढ़ गई, इससे चीख पुकार मच गई, बस यमुना एक्सप्रेस वे से नीचे गिरने वाली थी लेकिन रैलिंग से बस गिरने से बच गई। यात्री नीचे उतर गए। कुछ यात्री घायल हो गए। यात्रियों को दूसरी बसों से भेजा गया।