आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए कैफ़े शीरोज हैंगआउट सहित रूट टॉफ पब ऐहतियातन बंद कर दिए हैं, अधिकांश में वीकेंड पर कोई कार्यक्रम नहीं होगा। आगरा के फतेहाबाद रोड पर स्थितशीरोज हैंगआउट कैफ़े को संचालित करने वाली संस्था छाँव फ़ाउंडेशन गुरूवार को ऑनलाइन मीटिंग की, यहां शीरोज हैंगआउट आगरा में बडी संख्या में विदेशी पर्यटक आते हैं। छाँव फ़ाउंडेशन के आशीष शुक्ला ने बताया कि देश में बढ़ रही इस महामारी को देखते हुए पहले ही हम सावधानियाँ बरते रहे थे। मास्क और सेनेटाइजर के प्रयोग के अलावा संदिग्ध लोगों की एंट्री पर रोक लगी थी। अब देश में लगातार कोरोना के संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए शीरोज हैंगआउट को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है। इस दौरान कैफे को सैनेटाइज भी कराया जाएगा। वहीं एसिड अटैक फाइटर्स को जरुरी सावधानियाँ बरतते हुए घर रहने की सलाह दी गई है।अगले आदेश तक के लिए प्री-बुकिंग भी कैंसिल कर दी गई हैं। आशीष शुक्ला ने बताया कि कैफ़े बंद होने का असर यहां काम कर रहीं आठ एसिड अटैक फाइटर्स पर नहीं पड़ेगा। उन्हें उनकी तनख़्वाह मिलती रहेगी। इसके अलावा सभी सर्वाइवर्स को मास्क और सैनेटाइजर भी कैफ़े की तरफ़ से उपलब्ध करा दिए गए हैं।
रूफ टॉप बार पब बंद
इसके साथ ही आगरा में वीकेंड पर रूट टॉप कैफे, पब और बार में भी लोगों की भीड रहती है। कई रूफ टॉप पब ऐहतियातन बंद कर दिए हैं, वीकेंड पर कलाकारों को नहीं बुलाया जा रहा है।