Thursday , 29 October 2026
Home टॉप न्यूज़ 14 hours Public Lock down in Agra from 7 Am to 9 PM on 22nd March
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

14 hours Public Lock down in Agra from 7 Am to 9 PM on 22nd March

248

आगरालीक्स …आगरा में आज सुबह सात से रात नौ बजे तक पब्लिक ने लॉक डाउन किया है, ट्रेन, बस, मॉल, दुकान से लेकर कैब और अस्पतालों की ओपीडी बंद रहेंगी। लोग अपने घर में रहेंगे और शाम पांच बजे पांच मिनट के लिए ताली और थाली बजाकर कोरोना से जंग लड रहे डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ सहित अन्य लोगों का हौसला बढाएंगे।
आगरा में कोरोना के आठ मरीज
आगरा में कोरोना संक्रमित आठ मरीज आ चुके हैं, इसमें से सात पूरी तरह से ठीक होकर दिल्ली से आगरा आ गए हैं। एक युवती का इलाज एसएन के आइसोलेशन वार्ड में चल रहा है। आठ दिन से कोई नया केस नहीं आया है। कोरोना का संक्रमण ना पफैले इसके लिए संक्रमित लोगों के संपर्क में आया लोगों को घर पर क्वारंटीन किया गया है, इस तरह 1817 लोग होम क्वारंटीन किए जा चुके हैं। वहीं, पिछले 14 दिन में विदेश से आगरा लौटे लोगों को होम क्वारंटीन में रहने के लिए कहा गया है।
14 दिन के लिए भेजा जाएगा जेल
डीएम प्रभु एन सिंह ने आदेश ​दिए हैं कि जो विदेश से लौटे हैं और जिन्हें स्वास्थ्य विभाग ने होम क्वारंटीन के लिए कहा गया है, वे 14 दिन के होम क्वारंटीन में घर से बाहर निकलते हैं तो धारा 107/116 में 14 दिन तक जेल भेजा जाएगा।
कोरोना छुपाने पर आगरा में पहला मुकदमा
कोरोना वायरस को छिपाने में आगरा में देश का पहला मुकदमा दर्ज किया गया था, बेंगलुरू से आगरा रेलवे कॉलोनी में अपने मायके लौटी कोरोना संक्रमित युवती की 13 मार्च को परिजनों ने घर में होने के बाद भी गुमराह किया था कह दिया था कि वह ट्रेन से चली गई है। इस मामले में कोरोना संक्रमित युवती के पिता रेलवे अधिकारी के खिलाफ धारा 269, 270 में थाना सदर में मुकदमा दर्ज किया गया था।

यहां करें संपर्क
कंट्रोल रूम 0562, 2600508, 0562,2600512
सीएमओ 9582222392
जिला अस्पताल एसआईसी 9837091177
एसएन प्राचार्य 9412202998
मास्क को ब्लैक करे और अधिक रेट में बेचे उसका लाइसेंस निरस्त कर मुकदमा दर्ज कराया जाए।
इस नंबर पर दे सकते हैं सूचना
औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा 9412733083

आईएमए ने जारी किए नंबर
आईएमए आगरा के मीडिया प्रभारी डॉ पंकज नगाइच ने बताया कि रविवार को आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या है तो इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। यह सुविधा ) यह सुविधा 22 मार्च यानी रविवार सुबह सात बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक उपलब्ध रहेगी। नम्बर किसी भी समय उपलब्ध रहेंगें (किंतु आप से यह अपेक्षा की जाती है कि अगर ज़रूरी न हो तो दिन के समय ही इस व्यवस्था का उपयोग करें –
१) 9837078814
२) 9412895978
3) 8527759132
4) 8171944038
5) 9958882595
6) 8171416667
7) 9837474997

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Rs 100 crore business on Karwachauth in Agra

आगरालीक्स आगरा में करवाचौथ पर 100 करोड़ का कारोबार, ज्वैलरी और लहंगे...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स आगरा में अर्नब का असर,आज से मौसम बदल रहा है, जानें...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 29th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 29 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ एमएलसी चुनाव में...

टॉप न्यूज़

Agra News: PNG supply has not yet started in several areas of Agra, leaving residents struggling to cook food…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के कई इलाकों में पीएनजी सप्लाई अभी भी नहीं हुई चालू....

error: Content is protected !!