Friday , 11 September 2026
Home टॉप न्यूज़ Corona Virus in Agra: Section 144 imposed in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Corona Virus in Agra: Section 144 imposed in Agra

198

आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना वायरस की अफवाह रोकने के लिए धारा 144 लागू कर दी है, विदेश से आने वाले 14 दिन घर से बाहर नहीं निकलेंगे, बाहर निकलने पर कार्रवाई की जाएगी।
आगरा में कोरोना वायरस को लेकर अफवाह फैलने लगी है। इसकी रोकथाम के लिए 21 मार्च से आगरा में धारा 144 लागू कर दी गई है, धारा 144 30 अप्रैल तक लागू रहेगी। एडीएम सिटी प्रभाकांत अवस्थी का कहना है कि अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
एमजी रोड और ताज व्यू से मुगल होटल तक तक कोई भी बरात या जुलूस नहीं निकाला जा सकेगा। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर लाउड स्पीकरों की साउंड प्रतियोगिता और ध्वनि विस्तारक यंत्रों का बिना अनुमति के प्रयोग नहीं किया जाएगा। ए इन्हें देखते हुए भी धारा 144 लागू की गई है।

14 दिन के लिए भेजा जाएगा जेल
डीएम प्रभु एन सिंह ने आदेश ​दिए हैं कि जो विदेश से लौटे हैं और जिन्हें स्वास्थ्य विभाग ने होम क्वारंटीन के लिए कहा गया है, वे 14 दिन के होम क्वारंटीन में घर से बाहर निकलते हैं तो धारा 107/116 में 14 दिन तक जेल भेजा जाएगा।
कोरोना छुपाने पर आगरा में पहला मुकदमा
कोरोना वायरस को छिपाने में आगरा में देश का पहला मुकदमा दर्ज किया गया था, बेंगलुरू से आगरा रेलवे कॉलोनी में अपने मायके लौटी कोरोना संक्रमित युवती की 13 मार्च को परिजनों ने घर में होने के बाद भी गुमराह किया था कह दिया था कि वह ट्रेन से चली गई है। इस मामले में कोरोना संक्रमित युवती के पिता रेलवे अधिकारी के खिलाफ धारा 269, 270 में थाना सदर में मुकदमा दर्ज किया गया था।
आगरा में आठ केस
आगरा में कोरोना संक्रमित आठ मरीज आ चुके हैं, इसमें से सात पूरी तरह से ठीक होकर दिल्ली से आगरा आ गए हैं। एक युवती का इलाज एसएन के आइसोलेशन वार्ड में चल रहा है। आठ दिन से कोई नया केस नहीं आया है। कोरोना का संक्रमण ना पफैले इसके लिए संक्रमित लोगों के संपर्क में आया लोगों को घर पर क्वारंटीन किया गया है, इस तरह 1817 लोग होम क्वारंटीन किए जा चुके हैं। वहीं, पिछले 14 दिन में विदेश से आगरा लौटे लोगों को होम क्वारंटीन में रहने के लिए कहा गया है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Defence Minister Rajnath Singh is visiting Agra on Sunday, September 13…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में रविवार 13 सितंबर को आ रहे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह. ताजनगरी...

बिगलीक्स

Mathura News: A couple in a live-in relationship stole a five-month-old baby from Mathura Railway Station; police have arrested them….#mathura

मथुरालीक्स…लिव इन में रह रहे प्रेमी—प्रेमिका ने किया था मथुरा रेलवे स्टेशन...

बिगलीक्स

Agra News Live: Bank Strike in Agra, 450 Branches of Bank close for three days, open on 14th September 2026

आगरालीक्स आगरा में आज बैंकों की हड़ताल, इसके बाद दो दिन और...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Rain forecast today in Agra

आगरालीक्स आगरा में तेज धूप और उमस के बाद सुबह से ही...

error: Content is protected !!