आगरालीक्स ..आगरा से कोरोना वायरस की जांच के लिए 40 सैंपल भेजे गए थे, इनकी रिपोर्ट आ गई है, आगरा में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या आठ है, इसमें से सात पूरी तरह से ठीक होकर घर पर हैं, कोरोना संक्रमित युवती का एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में इलाज चल रहा है।
आगरा से सोमवार को कोरोना वायरस की जांच के लिए 40 सैंपल भेजे गए थे, इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव है इस तरह किसी में भी कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले हैं, आगरा में 13 मार्च के बाद एक भी कोरोना वायरस का नया केस नहीं आया है।
17 के लिए सैंपल, पांच भर्ती
जिला अस्पताल में 43 लोगों की स्क्रीनिंग की गई, इसमें से 17 के सैंपल लिए गए हैं, पांच को भर्ती किया गया है, पांच में से दो पर्यटक हैं, इन्हें होटल में रखा गया है। तीन में से एक विदेश से लौटी है, वहीं दो अन्य हैं। इनके सैंपल की रिपोर्ट बुधवार को आएगी।