आगरालीक्स …आगरा में कोरोना के केस बढकर 167 हो गए हैं, अब 46 हॉट स्पॉट हैं, इन्हें पूरी तरह से सील कर दिया है। 11 हॉट स्पॉट बंद कर दिए हैं, यहां पूर्व की तरह से ही लॉक डाउन रहेगा।
आगरा में जिस क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मरीज आ रहे हैं, उसे हॉट स्पॉट मानते हुए सील किया जा रहा है। इन क्षेत्रों में किसी को बाहर निकलने की अनुमति नहीं है, ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है। हॉट स्पॉट लगातार बढ रहे हैं। वहीं, जिन क्षेत्रों में पहले कोरोना के केस आए थे, अब वहां नया केस नहीं है तो उन्हें हॉट स्पॉट की सूची से बाहर किया जा रहा है, ऐसे 11 हॉट स्पॉट को सूची से बाहर किया गया है।
