आगरालीक्स ..आगरा में कोरोना संक्रमितों की संख्या 300 के करीब पहुंची, सिकंदरा सब्जी मंडी खाली पडी रही, किसान नहीं पहुंचे, सब्जी और फल वाले गलियों में नहीं आए, दूध की सप्लाई के लिए नंबर जारी किए गए, इसमें भी परेशानी हो रही है।

आगरा में सब्जी विक्रेता और दूध देने वाले कोरोना संक्रमित मिलने के बाद से सिकंदरा सब्जी मंडी बंद है। मंगलवार को सब्जी मंडी सुबह सात बजे खुलनी थी, पास धारकों को प्रवेश दिया जाना था लेकिन सब्जी मंडी में किसान नहीं पहुंचे। मंडी खुली लेकिन खाली रही, इससे सब्जी की समस्या होने लगी है, कॉलोनियों में सब्जी विक्रेता नहीं पहुंच रहे हैं।
दूध के लिए परेशानी
बडी संख्या में गांव से दूधिया शहर में दूध की सप्लाई करते हैं लॉक डाउन की सख्ती के बाद किसी को बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। इससे दूधिया भी दूध लेकर नहीं आए, प्रशासन ने पैक्ड दूध की सप्लाई के लिए नंबर जारी किए लेकिन इससे भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।

