मथुरालीक्स...करवाचौथ की रात पति की जगह प्रेमी के पास पहुंच गई महिला. पति ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ा. मच गया हंगामा
मथुरा के थाना हाइवे की वसंत विहार कॉलोनी में करवाचौथ वाली रात गुरुवार को करीब सात बजे हंगामा हो गया जब एक महिला अपने पति की जगह कथित प्रेमी से मिलने उसके कमरे में जा पहुंची. पति ने दोनों को पकड़ लिया. इसके बाद परिवार की महिलाओं के बीच भी जमकर विवाद हुआ. प्रेमी से मिलने पहुंची देवरानी से जेठानी भिड़ गई जिसके बाद मारपीट हो गई. मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
छटीकरा के रहने वाले युवक की शादी 15 साल पहले धौलपुर की महिला से हुई थी. दोनों के चार बच्चे हैं. बताया जा रहा है कि महिला का गांव के ही एक युवक से कथित प्रेम प्रसंग चल रहा है. गुरुवार को पति को पत्नी के वसंत विहार कॉलोनी स्थित एक मकान में पहुंचने की जानकारी हुई तो वो भी मौके पर पहुंच गया. उसने पुलिस को भी इसकी सूचना दी. पति ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया. इस दौरान पुलिस और परिवार की महिलाएं भी पहुंच गई. परिवार की महिलाओं के बीच मारपीट हो गई. इस दौरान कथित प्रेमी मौके से भाग गया. पुलिस पति पत्नी को थाने ले गई. पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.