आगरालीक्स …आगरा में करवाचौथ पर बादलों की ओट में चांद छिपा रहा तो इंदौर, अहमदाबाद, पंजाब में निकलने चांद को वीडियो कॉल से देखने के बाद अर्घ्य दिया।
करवाचौथ पर रात आठ बजे चंद्रमा निकलने के साथ ही अर्घ्य देने का शुभ मुहूर्त था। अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रहीं महिलाएं और उनके पति रात आठ बजे से बादलों की तरफ नजर गढ़ाए देखते रहे लेकिन रात नौ बजे तक भी बादलों की ओट से चंद्रमा बाहर नहीं निकल सके। ऐसे में महिलाओं ने अपने परिजत जो अन्य शहरों में रह रहे हैं वहां चंद्रमा दिखाई देने पर वीडियो कॉल से चंद्रमा के दर्शन किए और अर्घ्य दिए।
आगरा में बादलों में लालामी देख दिया अर्घ्य
वहीं, रात नौ बजे के बाद कुछ क्षेत्रों में बादलों में लालामी दिखाई दी, इसे ही चंद्रमा मानते हुए महिलाओं ने अर्घ्य दिया और करवाचौथ का व्रत खोला।