आगरालीक्स …आगरा के एसएन में कोरोना पॉजिटिव की डिलीवरी कराई, पीपीई पहने जूनियर डॉक्टर की गोद में शिशु उम्मीद की किरण दिखा रहा है, कैप्शन दें।
एसएन मेडिकल कॉलेज में शनिवार को कोरोना संक्रमित महिला की आपरेशन से डिलीवरी कराई गई। यह कोरोना संक्रमित 28 साल की गर्भवती फीरोजाबाद की रहने वाली है, कोरोना पॉजिटिव आने पर एसएन भेजा गया। एसएन में जूनियर डॉक्टर योगिता दीक्षित और डॉ सना ने आपरेशन से डिलीवरी कराई, स्वस्थ बेटा हुआ है। बेटे में कोरोना का संक्रमण ना हो, इसका भी पूरा ध्यान रखा गया।
यह दूसरी डिलीवरी
इससे पहले भी एसएन में आपरेशन से कोरोना संक्रमित की डिलीवरी कराई जा चुकी है। इसी टीम ने 20 अप्रैल को आपरेशन से डिलीवरी की थी और बेटे का जन्म हुआ था। बेटे की जांच भी हो चुकी है वह कोरोना निगेटिव है।
एसएन से दो डॉक्टर के साथ 10 डिस्चार्ज
एसएन मेडिकल कॉलेज से शनिवार को 10 कोरोना संक्रमित मरीज डिस्चार्ज किए गए। इसमें से घटिया आजम खां निवासी डॉक्टर, बाईपास निवासी डॉक्टर, एक जूनियर डॉक्टर और एक वार्ड ब्वॉय भी शामिल है। एक 80 साल के मरीज को भी एसएन से डिस्चार्ज किया गया है। इससे पहले एसएन से 19 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। इस तरह एसएन से कोरोना संक्रमित मरीज लगातार डिस्चार्ज किए जा रहे हैं।