आगरालीक्स…आगरा में बदले मौसम ने करा दिया ठंड का अहसास. ठंडी हवाएं और घने बादल ले आए सर्दी. यलो अलर्ट के बीच जानें आने वाले दिनों का तापमान
आगरा में गुरुवार से बदले मौसम ने लोगों को सर्दी का अहसास करा दिया है. गुरुवार के बाद आज शुक्रवार को भी सुबह से बादलों का डेरा आसमान में लगा रहा. कभी ठंडी हवाएं तो कभी रिमझिम बारिश ने तापमान गिरा दिया. पूरे दिन ठंड महसूस हुई है. इसके कारण लोगों के गर्म कपड़े भी निकल गए हैं.
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में अभी एक दो दिन मौसम ऐसा ही रह सकता है. 31 अक्टूबर शनिवार को भी यलो अलर्ट है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 30/10/26) 25.0
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 30/10/26) 20.0
Departure from Normal(oC) 3.0
24 Hours Rainfall (mm) (Recorded from 0830 hrs IST
of yesterday to 0830 hrs IST of today) 0.8