आगरालीक्स …आगरा में कोटा की कोचिंग क्लास से लौटे छात्र सहित 23 में कोरोना की पुष्टि हुई है, कोरोना पॉजिटिव 371 हो गए, दो डॉक्टर सहित 10 की छुटटी की गई है।
आगरा में शनिवार को 23 नए कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं। इसमें से एक शाहगंज क्षेत्र का 24 साल का छात्र है, छात्र कोटा में कोचिंग क्लासेज में पढता था। वहां से बस से लौटा था, 23 अप्रैल को उसके सैंपल लिए गए। शनिवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी तरह से थाना एत्माउददौला की एक सर्जिकल कंपनी में काम करने वाले 28 साल के हेल्पर में भी कोरोना पॉजिटिव आया है। माईथान क्षेत्र के 17 साल के छात्र, आजम पाडा के 19 साल के छात्र, मंटोला के 40 साल के युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। इस तरह कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढकर 371 हो गई है।
एक की मौत
कोरोना संक्रमित एक और की मौत, 55 साल की महिला मरीज में कोरोना की पुष्टि के बाद मौत हो गई। उन्हें तीन दिन से सांस लेने में परेशानी हो रही थी। इससे पहले आगरा में कोरोना से आठ मौत हो चुकी हैं।
यह दूसरी डिलीवरी
इससे पहले भी एसएन में आपरेशन से कोरोना संक्रमित की डिलीवरी कराई जा चुकी है। इसी टीम ने 20 अप्रैल को आपरेशन से डिलीवरी की थी और बेटे का जन्म हुआ था। बेटे की जांच भी हो चुकी है वह कोरोना निगेटिव है।
एसएन से दो डॉक्टर के साथ 10 डिस्चार्ज
एसएन मेडिकल कॉलेज से शनिवार को 10 कोरोना संक्रमित मरीज डिस्चार्ज किए गए। इसमें से घटिया आजम खां निवासी डॉक्टर, बाईपास निवासी डॉक्टर, एक जूनियर डॉक्टर और एक वार्ड ब्वॉय भी शामिल है। एक 80 साल के मरीज को भी एसएन से डिस्चार्ज किया गया है। इससे पहले एसएन से 19 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। इस तरह एसएन से कोरोना संक्रमित मरीज लगातार डिस्चार्ज किए जा रहे हैं।