Saturday , 2 May 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra Corona Update: 501 corona positive case in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra Corona Update: 501 corona positive case in Agra

102

आगरालीक्स ..आगरा में कोरोना के 501 केस हो गए हैं, पांच और सब्जी व फल​ विक्रेता की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

आगरा में शुक्रवार को कोरोना के रिकॉर्ड मामले आए हैं, इससे कोरोना पॉजिटिव की संख्या 501 पहुंच गई है। इसमें पांच सब्जी विक्रेता हैं, यह अलग अलग क्षेत्रों में फल और सब्जी की बिक्री कर रही थे, सिकंदरा और बसई थोक सब्जी मंडी से सब्जी लेकर आते थे। खंदौली क्षेत्र के हसनपुर में चार अप्रैल को कोरोना संक्रमित मरीज मिला था, उसके स्वजन सहित गांव के 32 लोगों की जांच कराई गई। इनकी रिपोर्ट निगेटिव आइ थी, इनकी दोबारा जांच कराई गई। इसमें से 34 साल के युवक और चार बच्चों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
शाहगंज निवासी 60 साल के सेवानिव्रत्त शिक्षक को पांच दिन से बुखार आ रहा था। जिला अस्पताल में सैंपल लिए गए, इसमें कोरोना की पुष्टि हुई है। कोरोना पॉजिटिव की सिजेरियन डिलीवरी
बेलनगंज क्षेत्र की 28 साल की गर्भवती महिला के पति में कोरोना की पुष्टि होने के बाद उनकी भी जांच कराई गई। कोरोना पॉजिटिव आने पर 29 अप्रैल को एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया। उनके पहले दो बच्चे सिजेरियन डिलीवरी से हुए थे, सुबह प्रसव पीडा होने पर डयूटी डॉक्टर प्रो शिखा सिंह, डॉ रेखा रानी के निर्देशन में जूनियर डॉक्टर अंकिता मीना, डॉ दीपा सिंह ने सिजेरियन डिलीवरी कराई, बेटी ने जन्म लिया। कोरोना संक्रमण का खतरा ना रहे, इसके लिए नवजात को स्वजनों को दे दिया गया।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: 9 year old pet dog died in Pet hostel, FIR lodge

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के डॉग हॉस्टल में पालतू डॉगी की मौत...

बिगलीक्स

Agra Live News: Four objections on New Agra Urban Center Draft Master Plan

नोएडालीक्स….Agra News: आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे के दोनों तरफ चंडीगढ़ की...

बिगलीक्स

Mathura Live News: Man & his Girl Friend dead body found dead in room, Video

मथुरालीक्स …Agra News: वीडियो न्यूज, युवक और उसकी गर्ल फ्रेंड का शव...

बिगलीक्स

Agra Live News: Toll rate decided for Agra Northern Byepass

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में रैपुरा जाट से खंदौली तक बने उत्तरीबाईपास...

error: Content is protected !!