Thursday , 3 September 2026
Home टॉप न्यूज़ IAF showers Flowers petals at SN Medical College, Agra on 3rd May
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

IAF showers Flowers petals at SN Medical College, Agra on 3rd May

181

आगरालीक्स… आगरा में कोरोना केस 543 पहुंच चुके हैं, 134 ठीक हो गए हैं, 15 की मौत हुई है, रविवार को सुबह वायु सेना हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी।
एसएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है, यहां से 48 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। ऐसे में रविवार को सुबह 10:15 बजे एसएन अस्पताल के ऊपर कोरोना योद्धाओं के लिए भारतीय वायु सेना का हेलीकॉप्टर पुष्प वर्षा करेगा।
आगरा में शनिवार को कोरोना के 42 नए केस आए हैं, इससे कोरोना संक्रमित की संख्या बढकर 543 पहुंच गई है। इसमें भगवान टॉकीज के हॉस्पिटल से संक्रमित हुए 100 से अधिक लोगों के बाद हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को अस्पतालों में क्वारंटीन किया गया था, इसमें से इसमें से मैनपुरी निवासी दो मरीज, फीरोजाबाद निवासी चार मरीज सहित आठ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, शाहगंज क्षेत्र के आठ सब्जी विक्रेता और नाई की मंडी क्षेत्र के पांच सब्जी विक्रेताओं की रिपोर्ट पॉजिटिव है।
कैंसर मरीज सहित पांच डिस्चार्ज, 134 हुए डिस्चार्ज
एसएन मेडिकल कॉलेज से शनिवार को 75 साल के कैंसर से पीडित कोरोना संक्रमित मरीज, न्यू लॉयर्स कॉलोनी निवासी छह साल के बालक, किशोरपुरा निवासी 47 साल के कोरोना संक्रमित और महिला मरीज को भी डिस्चार्ज कर दिया गया। इस तरह अभी तक 134 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।

कोरोना पॉजिटिव 409 का चल रहा इलाज, 15 की मौत
आगरा के कोरोना पॉजिटिव 409 का इलाज चल रहा है, अभी तक 15 की मौत हो चुकी है और 134 डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। कोरोना पॉजिटिव मरीजों को आगरा के साथ ही आस पास के जिलों में भर्ती किया गया है। अन्य जिलों में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीजों को​ डिस्चार्ज किया जा रहा है।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Father kills daughter in Agra, angered by her love affair…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बेटी के लव अफेयर से नाराज पिता ने उठाया खौफनाक...

बिगलीक्स

FSDA Agra: 35 food samples sent for testing ahead of Janmashtami…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में किराना स्टोर, डिपार्टमेंटल स्टोर, सुपर मार्केट, रिटेल प्रतिष्ठानों पर पहुंची...

बिगलीक्स

Janmashtami 2026 will be celebrated during the rare conjunction of the Ashtami Tithi and the Rohini Nakshatra…#agranews

आगरालीक्स…अष्टमी तिथि के साथ रोहिणी नक्षत्र के दुर्लभ संयोग में कल 04...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Floods in Chitrakoot cause concern among the people of Agra, Prayers to Lord Kamtanath for everyone’s safety.

आगरालीक्स…चित्रकूट की बाढ़ से आगरा के लोगों में भी चिंता, परिचितों की...

error: Content is protected !!