Friday , 4 September 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra Corona Update: 54 new Corona positive case in Agra, 597 total case
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra Corona Update: 54 new Corona positive case in Agra, 597 total case

189

आगरालीक्स ….आगरा में रविवार को रिकॉर्ड कोरोना के 54 केस आए हैं, इससे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 597पहुंच गई है।

आगरा में रविवार को कोरोना के रिकॉर्ड 54 केस आए हैं, इससे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 596 पहुंच गई है। ककुला एक नया हॉट स्पॉट बन गया है, यह मलपुरा क्षेत्र का एक गांव है, एक ही परिवार के संपर्क में आने से 10 लोग पहले संक्रमित हो चुके हैं, अब और संख्या बढ रही है।
आगरा के आंबेडकर विवि के शिक्षक को कई दिनों से बुखार आ रहा था, ऐसे में उनकी जांच कराई गई, कोरोना की पुष्टि होने पर एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। वहीं, एसएन के ही एक सीनियर रेजीडेंट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उस विभाग के डॉक्टर, जूनियर डॉक्टर और भर्ती मरीजों की भी जांच कराई जा रही है।


अभी तक हो चुकी है जांच
इसमें भगवान टॉकीज के हॉस्पिटल से संक्रमित हुए 100 से अधिक लोगों के बाद हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को अस्पतालों में क्वारंटीन किया गया था, इसमें से इसमें से मैनपुरी निवासी दो मरीज, फीरोजाबाद निवासी चार मरीज सहित आठ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, शाहगंज क्षेत्र के आठ सब्जी विक्रेता और नाई की मंडी क्षेत्र के पांच सब्जी विक्रेताओं की रिपोर्ट पॉजिटिव है।
कैंसर मरीज सहित पांच डिस्चार्ज, 134 हुए डिस्चार्ज
एसएन मेडिकल कॉलेज से शनिवार को 75 साल के कैंसर से पीडित कोरोना संक्रमित मरीज, न्यू लॉयर्स कॉलोनी निवासी छह साल के बालक, किशोरपुरा निवासी 47 साल के कोरोना संक्रमित और महिला मरीज को भी डिस्चार्ज कर दिया गया। इस तरह अभी तक 134 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।

कोरोना पॉजिटिव 409 का चल रहा इलाज, 15 की मौत
आगरा के कोरोना पॉजिटिव 409 का इलाज चल रहा है, अभी तक 15 की मौत हो चुकी है और 134 डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। कोरोना पॉजिटिव मरीजों को आगरा के साथ ही आस पास के जिलों में भर्ती किया गया है। अन्य जिलों में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीजों को​ डिस्चार्ज किया जा रहा है।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather Update: 23.8 MM Rain recorded in 24 hours in Agra

आगरालीक्स आगरा में पिछले 24 घंटे में 23.8 एमएम बारिश, जानें आज...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 4th September 2026

आगरालीक्स आगरा का 4 सितंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफसीएम योगी ने कहा...

बिगलीक्स

Agra News: Father kills daughter in Agra, angered by her love affair…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बेटी के लव अफेयर से नाराज पिता ने उठाया खौफनाक...

बिगलीक्स

FSDA Agra: 35 food samples sent for testing ahead of Janmashtami…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में किराना स्टोर, डिपार्टमेंटल स्टोर, सुपर मार्केट, रिटेल प्रतिष्ठानों पर पहुंची...

error: Content is protected !!