Friday , 4 September 2026
Home टॉप न्यूज़ Video: Cancer Patient rat bite at SN Medical College, Agra Video goes viral
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Video: Cancer Patient rat bite at SN Medical College, Agra Video goes viral

261

आगरालीक्स …आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में कैंसर से पीडित महिला के पैर को चूहा कुतर गए, खून बहने लगा, एसएन से भी घर भेज दिया, पति इलाज के लिए गिडगिडा रहा है।
आगरा के लोहामंडी निवासी इंद्र खंडेलवाल की पत्नी साक्षी खंडेलवाल को ब्रेस्ट कैंसर है। कैंसर का इलाज निजी चिकित्सक से चल रहा था। इंद्र खंडेलवाल का आरोप है कि 27 अप्रैल को न्यू आगरा क्षेत्र के कैंसर रोग विशेषज्ञ के हॉस्पिटल पर पहुंचे। वहां उनसे 500 रुपये फीस के लेने के बाद फोन पर बात कराई गई, उन्होंने रेडियोथैरेपी कराने के लिए कह दिया लेकिन देखने तक नहीं आए। हॉस्पिटल में भर्ती करने से इन्कार कर दिया। वे अपनी पत्नी को एसएन के कैंसर रोग विभाग में ले आए। यहां 27 अप्रैल को उनकी पत्नी को एसएन में भर्ती कर लिया। मगर, रेडियोथैरेपी नहीं हुई। 5 मई की रात को साक्षी के पैर को चूहा कुतर गया, इससे खून बहने लगा। इंद्र खंडेलवाल ने सोशल मीडिया पर वीडिया वायरल किया है, इसमें उन्होंने चूहे के पैर कुतरने के बाद खून बहने का वीडियो और एसएन से घर भेजने के लिए कहने का वीडियो है। एसएन से छुटटी करने के बाद निजी अस्पताल लेकर गए। वहां भी भर्ती नहीं किया गया है।

https://youtu.be/5CJhhgxI6Zg

कैंसर विभाग के सीनियर रेजीडेंट के कोरोना संक्रमित होने पर मरीज भेजे गए
एसएन के कैंसर रोग विभाग के सीनियर रेजीडेंट में भी कोरोना की पुष्टि हुई है, इसके बाद कैंसर रोग विभाग के डॉक्टर, कर्मचारी और मरीजों की जांच कराई गई। मरीजों को घर जाने के लिए कह दिया गया। इसके बाद से कैंसर मरीज परेशान हैं।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Hospital owner lodge FIR against Patient Attendant & relatives

आगरालीक्स आगरा के हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मरीज की मौत होने...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 1.60 Lakh Fine for using bad quality oil in French Fries in Agra

आगरालीक्स आगरा में एक बड़ी ब्रांड पर फ्रेंच फ्राइज तलने के लिए...

बिगलीक्स

Agra News Live: Route diversion for Janmashtami in Agra from 4 PM on 4th September 2026

आगरालीक्स आगरा में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रूट डायवर्जन किया गया है।...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: 23.8 MM Rain recorded in 24 hours in Agra

आगरालीक्स आगरा में पिछले 24 घंटे में 23.8 एमएम बारिश, जानें आज...

error: Content is protected !!