Thursday , 30 April 2026
Home agraleaks Protest over Porn Ban, Centre revokes ban on porn sites
agraleaksहेल्थ कम्युनिटी

Protest over Porn Ban, Centre revokes ban on porn sites

134

porn 2
आगरालीक्स…….. सोशल मीडिया और विपक्ष के निशाने पर आने के बाद केंद्र सरकार ने पोर्न और अश्लील वेबसाइटों को प्रतिबंधित करने के मामले में बदलाव किया है। अब चाइल्ड पोर्न से जुड़ी सभी वेबसाइट प्रतिबिंधित कर दी गई हैं, जबकि अन्य किस्म की अश्लील वेबसाइटों से प्रतिबंध हटा लिया है।
मंगलवार को संचार व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक के बाद किया गया। बैठक में सूचना प्रौद्योगिकी सचिव आरएस शर्मा और एडीशनल सोलिसिटर जनरल पिंकी आनंद भी शामिल थीं।

 

porn 3इंटरनेट सर्विस देने वाली कंपनियों को दिए निर्देश
‘सरकार ने इंटरनेट सर्विस देने वाली कंपनियों को यह निर्देश दिया है कि वह चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े साइट्स पर पाबंदी जारी रखें। अन्य साइटों पर आगे चल कर फैसला किया जाएगा। जिन वेबसाइटों को बंद किया था उनमें से कई चुटकुलों व सामान्य फिल्मों से जुड़ीं वेबसाइट थीं। मोटे तौर पर जब तक कोर्ट का अंतिम फैसला नहीं हो जाता सरकार सामान्य पोर्न साइटों पर फिलहाल अपनी मर्जी नहीं थोपना चाहती।’ सरकार का यह फैसला कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के इस विषय में तल्ख बयान देने के कुछ ही घंटों बाद आया है। राहुल ने सोमवार को कहा था कि सरकार इंटरनेट पर पाबंदी लगाना चाहती है।

857 वेबसाइट की गई थी बंद
दूरसंचार विभाग ने 31 जुलाई, 2015 को लगभग साढ़े आठ सौ वेबसाइटों को प्रतिबंधित कर दिया था। इन साइटों पर पोर्न साइट्स होने और इससे सामाजिक सुरक्षा को खतरा होने का आरोप लगाया था। इसके खिलाफ सोशल साइट्स पर जबरदस्त अभियान चलाया गया कि केंद्र सरकार तालिबानी फैसला कर रही है और अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक लगा रही है। सरकारी सूत्रों ने बताया है कि यह रोक कोर्ट में चल रहे मामले को देखते हुए लगाई गई है। सरकार इस पर ओम्बुड्समैन जैसी व्यवस्था करने पर भी विचार कर रही है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaksआगरा

Agra Live News: Special camps for the distribution of assistive devices for persons with disabilities will be held in Agra from April 24 to May 20…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दिव्यांगजनों के लिए लगेंगे विशेष उपकरण वितरण शिविर. 24 अप्रैल...

आगराहेल्थहेल्थ कम्युनिटी

Agra Health News: Dental & Skin Makeup camp by Dr. Natasha Yadav today in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आगरा में ‘कॉस्मोडेंट’ द्वारा आज विशाल डेंटल...

agraleaks

Agra News: Elders to Receive Honor and Respect at the Annual Celebration of Anubhav Nidhi Ashram in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मे अनुभव निधि आश्रम के वार्षिकोत्सव में बुजुर्गों को मिलेगा मान...

agraleaks

Agra Live News: Agra Metro, Signalling trial run completed from Mankameshwar to ISBT…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में मनकामेश्वर स्टेशन से आईएसबीटी स्टेशन तक चली मेट्रो....

error: Content is protected !!