आगरालीक्स आगरा में बैंक बंद हैं, मुख्य ब्रांच खोली गई हैं, हॉट स्पॉट सील कर दिए हैं, पुलिस ने सख्ती कर दी है, पुलिस की मदद को बनाए कोरोना फाइटर्स पर मारपीट करने के आरोप लग रहे हैं, वीडियो वायरल किए जा रहे हैं।
आगरा में कोरोना के 789 केस पहुंच चुके हैं, कोरोना की रोकथाम के लिए पुलिस ने सख्ती कर दी है। शनिवार को बैंक बंद रखी गई हैं, बैंकों की मुख्य शाखा और जोनल कार्यालय खोले गए हैं। रविवार की छुटटी है। वहीं, लोक डाउन के लिए सख्ती की जा रही है। कॉलोनी से लेकर सडकों पर निकल रहे लोगों के चालान काटे जा रहे हैं, उनसे बाहर निकलने का कारण पूछा जा रहा है। ऐसे में बेवजह बाहर निकलने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
कोरोना फाइटर्स पर लग रहे आरोप
हर क्षेत्र में पुलिस द्वारा कोरोना फाइटर्स बनाए गए हैं, जिनकी मदद से पुलिस लोगों पर नजर रख सके और लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों की जानकारी मिल जाए। पुलिस की सख्ती के बाद कोरोना फाइटर्स पर अपने क्षेत्र में दबदबा बनाने के लिए दबंगई दिखाने और मारपीट करने के आरोप लग रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को एत्माउददौला क्षेत्र निवासी राहुल गुप्ता ने आरोप लगाया है कि वे अपने परिजनों के पास जा रहे थे, बाल बिहार पार्क के पास खडे होकर फोन पर बात कर रहे थे, इसी दौरान क्षेत्र का एक युवक पहुंच गया, उसे पुलिस ने कोरोना फाइटर्स बना दिया है, आरोप है कि दबंगई दिखाते हुए उसने मारपीट शुरू कर दी, उसके समर्थन में पुलिस कर्मी भी आ गए और मारपीट की, इस मामले की शिकायत की गई है।