आगरालीक्स.. आगरा में मेडिकल स्टोर से बुखार, सर्दी जुकाम और खांसी की दवा खरीदने वाले लोगों का नाम, मोबाइल नंबर और पता नोट कर आनलाइन दर्ज किया जाएगा। जिससे कोरोना के सस्पेक्ट केस की जांच कराई जा सके, इसके लिए औषधि विभाग की टीम ने आदेश जारी कर दिया है। यह काम सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को शाम पांच बजे तक करना है। मेडिकल स्टोर संचालकों को एक लिंक दिया गया है, इस लिंक पर डाटा डालना है।
ड्रग इंस्पेक्टर जुनाब अली का कहना है कि मेडिकल स्टोर संचालकों को बुखार, सर्दी जुकाम और खांसी की दवा खरीदने वालों का नाम, मोबाइल नंबर और पता रजिस्ट्रर में दर्ज करना होगा। इसे शाम 5 बजे तक मेडिकल स्टोर संचालक को लिंक पर अपडेट करना होगा।
